स्वरा भास्कर ने पाकिस्तानी फैन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- आप भले ही मैच हार गए, लेकिन भारतीयों का दिल भी जीत लिया…

पुरे विश्व में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की धूम मची हुई है। भारतीय टीम का अब तक सभी मैचों में तारीफ के काबिल प्रदर्शन रहा है। बीती 16 जून को इंडिया ने पाकिस्तान की टीम को बुरी तरह से हराया। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का पाकिस्तान सहित भारत में भी मजाक बनाया जा रहा है।

टीम इंडिया से हारने के बाद पाकिस्तान में उसकी टीम का जमकर विरोध हो रहा है। फैंस पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाफ सोशल मीडिया पर भला-बुरा तक लिख रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा- ‘ना बंटवारा होता और ना जलील हो रहे होते।

add

ये ट्वीट एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को काफी पसंद आया है। जिसके बाद स्वरा ने फैन की जमकर तारीफ की है। स्वरा भास्कर ने पाकिस्तानी फैन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘भाईसाहब! कहना पड़ेगा कि पाकिस्तानियों के जैसे कोई दुहाइयां नहीं देता। इतनी इज्जत से ऐतिहासिक तंज। आप भले ही मैच हार गए हों लेकिन आपने आज ट्विटर और भारतीयों का दिल भी जीत लिया। इसमें पाकिस्तान से नफरत करने वाले भारतीय संघी भी शामिल हैं।’

add 2

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले स्वरा भास्कर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर लिखा था कि, ‘पाकिस्तानी फैंस बहुत हार्ड हैं, इनकी टीम बेचारी पिट ना जाए घर पहुंचते।’

Vaishali_Advt

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading