फिर से फिल्मों में लौटने की तैयारी कर रही है शिल्पा शेट्टी…

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी फिर से फिल्मों में लौटने की तैयारी कर रही हैं। 12 साल पहले फिल्म ‘अपने’ और ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में आखिरी बार किया था लीड रोल। शिल्पा के मुताबिक, उनके पास हाल के दिनों में कुछ अच्छी स्क्रिप्ट्स आई हैं और वह जल्द ही अपनी नई फिल्म का एलान करने वाली हैं।

Vaishali_Advt

अपनी फिटनेस और टीवी शोज को लेकर सुर्खियों में रहने वाली शिल्पा ने 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। योग सिखाने वाले अपने एक ऐप की लॉन्चिंग पर 44 साल की हो चुकीं शिल्पा ने अपने करियर को लेकर खूब बातें की।

add 2

शिल्पा ने कहा, ‘हिंदी फिल्मों से मेरा नाता अब भी बना हुआ है और इस समय मेरे पास कम से कम पांच स्क्रिप्ट्स हैं जिन्हें मैं पढ़ रही हूं। मैं फिल्मों में अभिनय करना चाहती हूं और इनमें से जो भी स्क्रिप्ट मुझे सबसे ज्यादा पसंद आएगी, उसी फिल्म से मैं सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत करूंगी।’

इस कार्यक्रम में शिल्पा ने सेहत के तमाम सूत्र बताए और योग के आसन भी करके दिखाए।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading