
MUZAFFARPUR : जुलाई से श्रावणी मेला का शुभारंभ होगा. मेला प्रारंभ होने के पूर्व प्रशासनिक स्तर पर की जाने वाली कार्यो को धरातल पर उतारने को लेकर आज तमाम विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों की बैठक जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. इस बैठक में सामान्य प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन के भी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डीएम ने पीएचईडी, भवन निर्माण, नगर निगम तथा अन्य विभागों के पदाधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला में बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहर के भी श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में कावरियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है. इस कारण समय पर पूरी तैयारी कर लेनी है. कार्य मे शिथि’लता और कर्त्तव्य ने लाप’रवाही पर का’र्रवाई की जाएगी.

डीएम ने कावंरिया पथ पर बेहतर व्यवस्था पर गंभीरता से अपनी बात रखी एवं इसके साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया उन्होंने साफ कहा कि कावंरिया पथ पर यात्रा सुगम होनी चाहिए. बैठक में स्वयंसेवी संस्थानों, सामाजिक और व्यापरिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मेला की तैयारियों को लेकर अपने-अपने विचार रखे तथा महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया.

बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवरियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का इंतजमात करने तथा हाईटेक इंतजामो के साथ कांवरियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रस्तावित प्लानिंग पर भी विचार किये गए. रुट-चार्ट, साफ-सफाई, स्वच्छ पेय जल, विधुत की उपलब्धता, अस्थाई शौचालय को लेकर अहम निर्देश दिए गए. ठहराव स्थल पर विशेष चर्चा की गई. प्रतिनिधियों ने अतिक्रमण को एक बड़ा समस्या के रूप में रखा.

मेले की शुद्धता और पवित्रता बरकरार रहे इसके लिए सा’फ-स’फाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई. पूर्व के वनिस्पत अधिक संख्या में टेंट सिटी के निर्माण का भी प्रस्ताव दिया गया. साथ ही श्रद्धालुओं को आपात कालीन चिकित्सा सेवा देने के लिए अस्थाई स्वास्थ्य शिविर लगाने की भी बात रखी गई. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक की प्रतिनियुक्ति, मोबाइल मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की भी व्यवस्था करने के सुझाव दिए गए.

बैठक में सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, डीडीसी उज्जवल कुमार सिंह,अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार, अनुमंडल पश्चिमी अनिल कुमार दास, अपर नगर आयुक्त संजय दूबे, सभी जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनैतिक प्रतिनिधि उपस्थित थे.
