मुजफ्फरपुर निश्चित ही मेरे हृदय के करीब : आईजी

MUZAFFARPUR : बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के निर्देशानुसार गत 8 फ़रवरी 2019 को मुज़फ्फरपुर के जोनल आईजी का पदभार संभालते ही तिरहुत रेंज के जोनल आईजी मो. नैयर हसनैन खान पदभार ग्रहण करते ही जिले की सड़कों पर निकलकर जिला का जायजा लेते नजर आये थे. बीते शुक्रवार को राज्य सरकार के आदेश पर वे अब मुख्यालय में आईजी के पद पर योगदान देंगे.

आज मंगलवार के दिन वे मुज़फ्फरपुर से पटना के लिए रवाना हो गए. मुजफ्फरपुर में अपने कार्यकाल में नित्य नए अनुभव और जनहित में नवीन प्रयोग कर प्रसिद्धि हासिल करने वाले तेज़-तर्रार आईपीएस अधिकारी नय्यर हसनैन खान पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बरक़रार रखने को खुद सड़कों पर उतर कर रात्रि गश्ती का जायज़ा और औचक निरीक्षण कर प्रशासन की खामियों को दुरुस्त करने का कार्य करते नज़र आते हैं.

मुजफ्फरपुर जोन में पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अप’राधियों और श’राब कारोबारियों पर नके’ल कसने के लिए नई रणनी’ति के तहत कई अलग-अलग टीमों का गठन करते हुए टीम को यथासंभव संसाधन उपलब्ध करवाए. उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण और अप’राध नियंत्रण की दिशा में कई सार्थक पहल किये हैं. सीतामढ़ी के रुन्नी सैदपुर में रोडरे’ज का शिकार हुए युवक की हत्या के उपरान्त ही उन्होंने तिरहुत प्रमंडल के समस्त जिलों में जनकल्याणकारी सेवा के तहत पुलिस अधिकारियों की निगरानी में निःशुल्क पुलिस बस सेवा (रात्रि सेवा) की शुरुआत की. जिसकी पुरे देश में सर्वत्र चर्चा हो रही है.

पटना में योगदान देने से पूर्व मुजफ्फरपुर न्यूज से बातचीत में उन्होंने जिलावासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि जिलेवासियों का पुलिस को परस्पर सहयोग प्राप्त होता रहा है, जिसकी वजह से लोकसभा चुनाव और सभी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुये. अगर यूं ही जनता का सहयोग, प्रेम और समन्वय बना रहे तो पुलिस विभाग को और भी कामयाबियां मिलती रहेंगी. मुजफ्फरपुर में उनके कार्यकाल के दौरान नि:शुल्क पुलिस बस सेवा, क्यूआरटी जैसे नवीन पहल करने की बात पर उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जोनल आईजी गणेश कुमार के कार्यशैली की तारीफ करते हुये कहा कि वे एक बेहतर और जनसेवा की भावना रखने वाले अधिकारी हैं. वे पूर्व में किये गये सभी पहल को आगे भी जारी रखेंगे और उनके कार्यकाल में निश्चित ही शहर में नई-नई और अच्छी योजनाओं की शुरुआत करते हुये सराहनीय कदम उठाये जायेंगे जिससे जनता की सम’स्याओं का निदान होगा और शहरवासियों की परेशानियों को दूर किया जायेगा. पूर्व में लिये गये निर्णयों से और भी बेहतर कदम उठाये जायेंगे जिसका जनता को लाभ मिलेगा.

दोषियों और अप’राधियों के विरुद्ध और सख्त कार्रवाई की जायेगी, जिसकी रणनी’ति पर कार्य हो रहा है और नवनियुक्त आईजी गणेश कुमार के कार्यकाल में इसके सार्थक परिणाम सामने आयेंगे. उन्होंने कहा कि डीआईजी, एसएसपी के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर पुलिस अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार है और अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है और आगे भी करती रहेगी.

मुजफ्फरपुर में कार्यकाल के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुये श्री खान ने कहा कि मुजफ्फरपुर निश्चित ही मेरे हृदय के करीब रहा है. 1998 में बतौर पुलिस उपाधीक्षक मैंने अपने कैरियर की शुरुआत मुजफ्फरपुर से की थी और 1999 से 2001 तक पुलिस अधीक्षक रहा. इसके साथ ही आईजी के रूप में योगदान करने का अवसर भी इसी शहर से प्राप्त हुआ. मुजफ्फरपुर शहर मेरे हृदय में सदैव बसा रहेगा और निरंतर सम्पर्क बना रहेगा. जाते-जाते उन्होंने कहा कि शहर की उन्नति हो, विकास हो, शांति व्यवस्था और कानून का राज कायम रहे मेरी यही शुभकामनाएं हैं. इस दौरान तिरहुत रेंज के डीआईजी रविन्द्र कुमार ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading