
MUZAFFAPUR : एईएस/चमकी बुखार के मद्देनजर प्रखंड/पंचायतो/ गांवों में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यो को और अधिक गति देने के उद्देश्य से तथा पी एच सी लेवल पर चिकित्सीय कार्यो तथा पंचायत लेवल पर चल रहे जागरूकता कार्यक्रम का सतत अनुश्रवण करने तथा उसे और सघन रूप प्रदान करने को लेकर आज जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई.

बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया की पंचायतों/गांवों में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम को और अधिक गति प्रदान की जाएगी. कार्यो में लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों का अगले दस दिन तक मुख्यालय प्रखंड में ही रहेंगे. सभी वरीय उपसमाहर्ता और जिला स्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में उन्होंने कहा की एईएस/चमकी बुखार के प्रको’प से संबंधित आपात स्थिति को देखते हुये प्रभावित बच्चों के अग्रिम चिन्हीकरण ,स्थानीय समुदायों के बीच जागरूकता एवं एईएस से बचाव एवं उपचार के संबंध में सामान्य उपाय एवम साव’धानियों से अवगत कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड वार प्रशासनिक पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को 28 जून तक प्रखंडों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है.

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर न केवल इस बीमारी को लेकर चलाई जा रही कार्यो का अनुश्रवण करेंगे बल्कि स्वयं भी गावों/टोलों/मुहल्लों में जाकर अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न प्रभावित पंचायतो का संयुक्त रूप से दौरा करेंगे.

इस क्रम में स्थानीय समुदाय को एईइस/चमकी बुखार की पहचान एवं इसके लक्षण ,बीमारी से बचाव हेतु सामान्य उपाय एवं साव’धानियां, क्या करे क्या नही करे एवं अन्य सत’र्कता मूलक उपायों आदि के संबंध में बताएंगे तथा उन्हें जागरूक करेंगे. तत्काल प्रभाव से सभी पदाधिकारियो की छुट्टी रद्द कर दी गई है. सभी पदाधिकारी अपने प्रखंड के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो के साथ आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका/आशा/एएनएम का दल गठन करते हुए सघन रूप से क्षेत्र का भ्रमण करने हेतु निर्देशित करते हुए उनके कार्यो का अनुश्रवण करेंगे. बीमारी से ग्र’सित बच्चो की पहचान, उन्हें स्थानीय पी एच सी में तत्काल ले जाने का निर्देश दिया गया. सभी पदाधिकारी अपने कार्यो का प्रतिवेदेन स-समय जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे.

