MUZAFFARPUR : डीजीपी के निर्देश पर चला ‘आॅपरेशन अहियापुर’, अ’वैध श’राब फैक्ट्री का भंडा’फोड़, अन्तरजिला लु’टेरों समेत छ: आरो’पित गिर’फ्तार

MUZAFFARPUR : डीजीपी द्वारा 7 जून को औचक निरीक्षण के क्रम में जिले का सर्वाधिक अप’राधग्रस्त घोषित अहियापुर थाना क्षेत्र में लगातार आप’राधिक घट’नायें घ’टित होने से थानाध्यक्ष की कार्यशैली से अ’संतुष्ट होने के उपरांत एसएसपी के दिशा निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आॅप’रेशन अहियापुर चलाया जा रहा है. जिस दौरान इलाके में ताबड़तोड़ छा’पेमारी कर अ’वैध श’राब फैक्ट्री और अन्तर’जिला लु’टेरों को गिर’फ्तार किया गया है.

बुधवार को अहियापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छा’पेमारी के दौरान अप’राध की यो’जना बनाते तीन अन्त’रजिला लु’टेरों को गिर’फ्तार किया गया है. पुलिस गिर’फ्त में आये लु’टेरों की पहचान बिट्टू भगत, चन्द्रशेखर सहनी और प्रेम कुमार साह के रुप में की गयी है. सभी आ’रोपी अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी बताये जाते हैं. तलाशी के दौरान लु’टेरों के पास से एक लो’डेड देशी पि’स्तौल, 1 राउंड जिंदा कार’तूस, एक चा’कू और लू’ट में इस्तेमाल की जाने वाली बिना नंबर की एक पल्सर मोटरसाइकिल बरा’मद की गई है. गिर’फ्तार आरो’पियों ने दरभंगा में हुई 13 लाख की लू’ट समेत कई मा’मलों में अपनी संलि’प्तता स्वीकार करते हुये अपने कई साथियों के नाम और पता पुलिस को बताये हैं. जिसके आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल करते हुये आरो’पियों की गिर’फ्तारी में जुटी है. बताया जाता है कि सूचना पर अहियापुर थाना पहुँची दरभंगा पुलिस ने आरो’पितों से पूछताछ की और 13 लाख लू’टकांड में विस्तृत पूछताछ हेतु आरोपितों को रि’मांड पर लेने के लिये न्या’यिक प्रक्रिया में जुटी है.

अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति में कुछ दिनों पूर्व हुये फाय’रिंग मामलें में थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी नीरज कुमार नामक एक बद’माश को गिर’फ्तार किया गया है. गिर’फ्तार नीरज के पास नगर थाना क्षेत्र के राणी सती मंदिर के पास से चो’री हुआ एक काला पल्सर बरा’मद किया गया है, जिसका घट’ना के दौरान प्रयोग किया गया था. पल्सर चोरी की प्राथ’मिकी पूर्व से दर्ज है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज प्राथ’मिकी के आधार पर गिर’फ्तार नीरज को रि’मांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है.

बुधवार देर रात शेखपुर ढाब में चल रहे अवैध मिनी श’राब फैक्ट्री में पुलिस छापेमा’री के दौरान पुलिस टीम ने लगभग दो कार्टून श’राब सहित नकली श’राब बनाने वाले कई उपकरणों, चो’री की पांच मोटरसाइकिल, नगदी सहित दो आरो’पितों को गिर’फ्तार किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अहियापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब में घेराबंदी कर छापेमा’री की गई. पुलिस छापेमा’री के दौरान पुलिस टीम ने अ’वैध रूप से चल रहे श’राब फैक्टरी में छापेमा’री कर सप्लाई हेतु रखे लगभग दो कार्टून श’राब, काॅर्क, रैपर, सील, खाली बोतलें और श’राब बनाने वाले कई नशी’ले केमिकल के साथ मौके से दो युवकों को गिर’फ्तार किया है.

पुलिस गिर’फ्त में आये दोनों युवक की पहचान शेखपुर ढाब के ही शशि प्रकाश और राजा सहनी के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान मौके से चो’री की पाँच मोटरसाइकिल और 8700 रुपये नगद बरा’मद किया गया है. पुलिस टीम गिर’फ्तार दोनों युवकों से विस्तृत पूछताछ कर जे’ल भेजने की कवायद में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading