टीवी की दुनिया में इस हफ्ते सीरियल की टीआरपी में ज्यादा उलटफेर तो नहीं हुआ लेकिन इस बार भी कपिल का शो टॉप 5 से बाहर है। पहले नंबर पर इस बार भी एकता कपूर का शो ‘कुंडली भाग्य’ है। पिछले हफ्ते यह शो टॉप 10 से बाहर था लेकिन इस हफ्ते नंबर एक पहुंच गया। दूसरे नंबर पर ‘कुमकुम भाग्य’ है। पिछले हफ्ते यह सीरियल 8वें नंबर पर था लेकिन सीरियल के जबरदस्त ट्रैक ने फैंस को अट्रैक्ट किया और यह शो इस हफ्ते नंबर 2 की पोजीशन पर पहुंच गया।

तीसरे नंबर पर रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ है।चौथे नंबर पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो है। लंबे वक्त से यह शो टॉप 10 में रहा है लेकिन पिछले हफ्ते टीआरपी की रेस से बाहर हो गया था। इस हफ्ते इस कॉमेडी शो ने धमाकेदार एंट्री ली है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले हफ्ते नंबर 4 पर था लेकिन इस हफ्ते इस सीरियल ने कब्जा जमाया। पांचवें नंबर पर ‘तुझसे है राब्ता’ सीरियल है।

इस बार की बार्क रिपोर्ट में टॉप 5 सीरियल में ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल को जगह नहीं मिली। वहीं कपिल शर्मा का शो भी टॉप 5 से बाहर है।
