चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन Vivo Y12 लॉन्च किया है। Vivo Y12 में एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है जिसकी आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर है।

इस फोन में Vivo Y12 में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस 9 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.35 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1544 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। Vivo Y12 में हीलियो पी22 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और एआई का सपोर्ट भी मिलेगा।
Vivo Y12 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। भारतीय मोबाइल बाजार में Vivo Y12 की कीमत 12,490 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में मिलेगा।
