पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता हाल ही में रात को अपना काम खत्म करके कोलकाता के एक होटल से अपने घर लौट रही थी तब उनके कैब ड्राइवर के साथ कुछ म’नचले लड़कों ने मा’रपीट की। घ’टना बीते सोमवार रात की थी । हालांकि मिस इंडिया की शि’कायत के बाद पुलिस ने इस मामले में 7 युवकों को गि’रफ्तार किया था।
पश्चिम बंगाल में अलीपुर की एक अदालत ने इस मामले की शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सातों युवकों को जमानत दे दी है। वहीं पी’ड़ित पक्ष के वकील ने युवकों की जमानत का वि’रोध किया है। कैब ड्रावर के साथ हुई मा’रपीट का वीडियो उशोशी सेनगुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ घटना की जानकारी दी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके JW मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं।

उशोशी सेनगुप्ता के साथ उनका सहकर्मी भी था। दोनों ने उबर कैब बुक की। आधा रास्ता तय करने के बाद कुछ मनचले लड़कों का एक गैंग आया और उसने उशोशी सेनगुप्ता की कैब में बाइक से ट’क्कर मार दी।
इसके बाद सभी लड़के उशोशी सेनगुप्ता के कैब केे ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर पी’टने लगे। उशोशी सेनगुप्ता ने अपनी पोस्ट मेे आगे लिखा- ‘घ’टनास्थल के पास ही उन्हें एक पुलिस अधिकारी दिखा, उशोशी ने उससे लड़कों को रोकने के लिए बोला। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह उसकी नहीं बल्कि भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की घ’टना है। हालांकि उशोशी के बार बार गुजारिश करने पर पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ लिया। लेकिन लड़कों ने पुलिस अधिकारियों को ध’क्का दिया और वहां से भाग निकले।

अपनी इस लंबी चौड़ी-पोस्ट में उशोशी सेनगुप्ता ने कोलकाता पुलिस सहित तमाम मीडिया चैनल्स और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग किया है। वहीं उशोशी सेनगुप्ता की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए अपना बयान जारी किया था।
