हिंदी सिनेमा जगत के दमदार व्यक्तिव वाले सुपर वि’लेन रहे अमरीश पुरी कई बार बिना डायलॉग के अपनी आवाज से ही सबकुछ बयां कर देते थे। आज उनके जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। गूगल पर अमरीश पुरी का जो स्केच दिख रहा है वो फिल्म डीडीएलजे का है। फिल्म में उन्होंने काजोल यानी सिमरन के पिता चौधरी बलदेव सिंह का किरदार निभाया था। अमरीश पुरी का जन्म 22 जून, 1932 में लाहौर पाकिस्तान (तब अविभाजित भारत) में हुआ था।

उनकी आवाज में बोला गया डायलॉग- ‘मोगैंबो खुश हुआ’ आज भी लोगों की जुबान पर छाया है। अमरीश पुरी बॉलीवुड के एक ऐसे वि’लेन थे जो फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ जाते थे। उन्होंने मिस्टर इंडिया, नगीना, नायक, दामिनी और कोयला जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बनाई।

80 और 90 के दशक में अमरीश पुरी फिल्मों का अहम हिस्सा हुआ करते थे। अमरीश पुरी ने हिंदी ही नहीं हॉलीवुड फिल्म इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम में भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अमरीश पुरी ने 30 सालों से भी ज्यादा समय तक हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने ज्यादातर ख’लनायक की भूमिकाएं ही निभाईं।
