मेडिकल छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार सरकार के द्वारा एक अच्छी पहल . खबर है की बिहार के नौ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ा दी गयी हैं जी हाँ सत्र 2019-20 के लिए सीट बढ़ोतरी की गयी है.

बताते चलें कि भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (एमसीआई) बोर्ड ने देशभर के कई राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में सीटो में बढ़ोतरी की हैं. और हाँ इनमें बिहार के नौ मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं. सभी कबसभी मेडिकल कॉलेजों में 10 फीसदी सीटों की बढ़ोतरी की गई है. जानकारी के अनुसार नौ मेडिकल कॉलेजों को मिलाकर कुल 191 सीटें बढ़ाई गई हैं।

अगर अभी तक कि बात की जाए तो अभी तक एमबीबीएस कोर्स के नौ मेडिकल कॉलेज और बीडीएस कोर्स के एक डेंटल कॉलेज सभी कॉलेजों को मिलाकर 991 सीटों पर नामांकन लिये जा रहे थे लेकिन अब इसकी संख्या 1181 हो जाएगी. जिनमे सबसे ज्यादा पटना मेडिकल कॉलेज में 30 सीटें बढ़ाई गयी हैं।

अब पटना मेडिकल के लिए बहुत ही अच्छी खबर है कि कॉलेज में अब 150 की जगह 180 सीटों पर नामांकन लिये जायेंगे. इसके अलावा बाकी आठ मेडिकल कॉलेजों में 20-20 सीटें बढ़ाई गयी हैं. आपको जानकारी हो कि पूरे देशभर में चार हजार सीटें बढ़ी हैं. एमसीआई ने इस संबंध में सूचना जारी कर दिया है.
Input : hindustan