भी’षण गर्मी से मिलेगी अब राहत, पूरे बिहार में मानसून की दस्तक, मौसम हुआ सुहाना

जैसा कि हम सभी जानते है कि गर्मी ने मुज़फ़्फ़रपुर के साथ साथ पूरे बिहार में लोगों का जी’ना दु’स्वार कर दिया है. लेकिन एक अच्छी खबर है की शुक्रवार को ही पूरे बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी हैं.

बताते चलें कि पूर्णिया की ओर से मानसून ने बिहार में प्रवेश किया कर लिया हैं. इन इला’कों में पिछले 24 घंटों में 21.9 मिमी बारिश दर्ज की गई हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे में इसका असर पटना सहित बिहार के सभी हिस्सों में दिखने लगेगा. और इधर मानसून पटना में भी प्रवेश करता हुआ दिखा है.

और कुछ इलाकों में आंशिक बारिश दर्ज हुई. शुक्रवार दोपहर बाद से ही आसमान में बादल छाए और 2.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है. वही पटना में 35 से 45 किमी की रफ्तार से ते’ज हवा चली. आपको जानकारी हो कि पिछले साल मानसून ने 25 जून तक बिहार में दस्तक दी थी. पर बिहार में मानसून के प्रवेश का समय 15 से 18 जून है.

Input : hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.