उपराष्ट्रपति ने योग को स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की सिफारिश की

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने योग को स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए आग्रह किया और कहा कि बदलती जीवनशैली और नॉन कम्युनिकेबल रोगों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर ऐसा करना आवश्यक है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन भारतीय अभ्यास न केवल शारीरिक फिटनेस और मानसिक संतुलन सुनिश्चित करता है, बल्कि अनुशासन को भी बनाए रखता है।

Vaishali_Advt

उन्होंने कहा कि “ऐसे समय में जब लोग अपने रोज के जीवन में जबरदस्त दबावों का सामना कर रहे हैं, योग की बहुत आवश्यकता है, जिसके उपयोग से बेहतर जीवन जिया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “समय आ गया है कि हमें जीने के पुराने तरीकों पर वापस जाना चाहिए। आज की जीवनशैली में बदलाव हमारी युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचा रहे हैं, हम सभी समृद्धि और अस्थायी खुशी के लिए तरस रहे हैं।

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading