बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मु’श्किलें लगातार बढ़ती हुई दिख रही है. मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की बे’नामी संपत्ति की पहली अपीलीय अथॉरिटी ने काल यानी शुक्रवार को राजधानी की एक बे’नामी संपत्ति और अवामी बैंक के कई सारे खातों की ज’ब्ती पर अपना मुहर लगा दिया है.

ये भी जानिए की ये सारी बे’नामी संपत्ति बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ी हुई हैं. जी हाँ साथ ही बैंक में देश मे हुई नो’टबंदी के दौरान मजदूरों के नाम पर दर्जनों खाते खोलकर उसमें लाखों रुपए जमा कराए गए थे.

जिस बे’नामी संपत्ति को ज’ब्त कर लिया गया है वह बेली रोड हवाई अड्डा के पास स्थित विशाल मकान है जो फेयर ग्रो होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है ओर आपको बता दें कि लालू यादव के दोनों बेटें तेजप्रताप और तेजस्वी यादव व दो बेटियाँ रागिनी व चंदा इस कंपनी में वर्ष 2014 से लेकर 2017 तक यहाँ के निदेशक रहे हैं.

आयकर विभाग ने पिछले साल अप्रैल में मकान को ज’ब्त किया था। बता दे कि मकान करीब 5.25 कट्ठा में फैला है। इसकी कीमत तगभग 3 करोड़ 67 लाख रुपए है. आपको जानकारी हो कि पहले यह संपत्ति टाटा ग्रुप की थी.
Input : hindustan