MUZAFFARPUR : पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच घट गई लू’ट की तीन घट’नाएं

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR)  : शहर में सीएसपी संचालकों और माइक्रो फाइनेंस कर्मियों से नहीं रुक रही लू’ट की वा’रदातें. अश्व मोबाइल, पुलिस की औचक गश्ती और कै’श सिक्योरिटी ग्रुप (सीएसजी) के गठन समेत पुलिसिया व्यवस्था और तमाम कवायदों के बावजूद अप’राधियों में इसका कोई भ’य नहीं. नवनियुक्त जोनल आईजी के पदभार ग्रहण को 24 घंटे भी नहीं हुए की शुक्रवार को दुस्साहसी अप’राधियों ने शहर में दिनद’हाड़े ताब’ड़तोड़ तीन लू’ट की घट’नाओं को अं’जाम देकर एक तरह से उन्हें सलामी दाग दी है. वो भी तब जब एसएसपी के दिशा-निर्देश पर पुरे जिले की सड़कों पर सीएसजी टीम, क्यूआरटी टीम सघन जांच सह तलाशी अभियान चला रही थी.

पहली घ’टना बोचहां और गायघाट थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित रैनपुरा गाँव के घ’टी जहाँ बाइक सवार 3 सश’स्त्र अप’राधियों ने गोबरसही चौक स्थित समस्ता माइक्रोफिनांस कंपनी के मधुबनी जिले के परबलपुर निवासी कैश कलेक्शन एजेंट गौतम गुप्ता को गो’ली मा’र कर 30 हजार नगद समेत टैब, मोबाइल और बैग समेत बैग में रखे ज़रूरी कागजात लू’ट लिए.

दूसरी घ’टना सरैया थाना क्षेत्र के तिलकपकडी गाँव में ब्रह्मस्थान के पास घ’टी दो बाइक पर सवार हथि’यार से लैस 5 अप’राधियों ने ऋण वसूली कर लौट रहे सारण के मकेर शाखा स्थित निजी बंधन बैंक के कर्मी अनूप कुमार और शम्भू कुमार के साथ मा’रपी’ट कर 94 हजार रूपए समेत बैग और मोबाइल लू’ट लिए, और जाते जाते बाइक की चाबी भी छी’न ली.

तीसरी घटना कुढ़नी थाना के तुर्की ओपी अंतर्गत सकरी सरैया स्थित लुक्की नंदलालपुर के पास घटित हुई जहाँ कै’श कलेक्शन कर बंधन बैंक के तुर्की शाखा लौट रहे कलेक्शन एजेंट बैद्यनाथ गोस्वामी और सुजीत तिवारी से अपाचे सवार 3 अप’राधियों ने हथि’यार के बल पर 53 हजार रूपए लू’ट लिए. लू’ट का वि’रोध करने पर बैद्यनाथ गोस्वामी के साथ मा’रपी’ट करते हुए अप’राधियों ने पि’स्तौल के बट से प्रहार कर उसे ज़’ख़्मी कर दिया.

घ’टना के बाद पुलिस हरकत में जरूरी नजर आती है, लेकिन हर नई घ’टना घटने के बाद पुरानी घ’टना को पुलिस भूल जाती है. अब तक मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा इन घटनाओं का उद’भेदन नहीं किए जाने एवं कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद घटना में संलिप्त अप’राधियों की पहचान नहीं होने से पुलिस की कार्यशै’ली पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading