इस गर्मी के मौसम में आप कौन सा फल कहना ज़्यादा पसंद करेंगे ? बताइये बताइये शायद आम क्यों? गर्मी में सभी लोग आम कहना बहुत पसंद करते है.

इसी बात को लेकर बिहार के कृषि विभाग की तरफ से राजधनी पटना में आम उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 140 से अधिक किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है.

समूचे बिहार से आए रसीले आम इन दिनों पटना में आयोजित आम उत्सव में लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. वही बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उदघाट्न करते हुए कहा कि आमों की पैदावार बिहार में बेहतर हो रही है इसे और बढ़ावा दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि आम की अच्छी पैदावार होने से किसानों को काफी फायदा होता है.