‘कबीर सिंह’ बनी शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

फिल्म कबीर सिंह में गुस्सैल शाहिद कपूर को जनता से ढेर सारा प्यार मिल रहा है, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पहले दिन की कमाई भी बढ़िया हुई है। दर्शकों के कुछ वर्ग से फिल्म को कई आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है, पर इसके बावजूद फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है।

कबीर सिंह ने अपने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ये फिल्म शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

Vaishali_Advt

कबीर सिंह ने शाहिद की फिल्म पद्मावत की ओपनिंग डे कमाई 19 करोड़ और इस साल आई गली बॉय की कमाई 19.40 करोड़ और टोटल धमाल की कमाई 16.50 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि फिल्म अर्जुन रेड्डी साल 2017 में रिलीज हुई थी और इसका हिंदी रीमेक होने की वजह से फैंस को कबीर सिंह का बेसब्री से इंतजार था।

एक तरफ जहां ऑडियंस का रिएक्शन फिल्म को लेकर बहुत अच्छा आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर सेलेब्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म देखने के बाद शाहिद की पत्नी ने इंस्टा पर पति की तारीफ की है।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading