‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन के लुक के बाद इमरान हाशमी का लुक आया सामने…

हिंदी सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अब इसी फिल्म से जुड़ा एक्टर इमरान हाशमी का लुक सामने आ गया है। अपने लुक को इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। चेहरे के लुक में इमरान हाशमी काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं।

Vaishali_Advt

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘लाख लगादे ज़माना उजालों पे पेहरे, शमा से भी होते हैं रोशन चेहरे – रूमी जाफ़री ।’ इमरान हाशमी के फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

वहीं फिल्म चेहरे का निर्देशन रूमी जाफरी कर रही हैं। ये फिल्म अगले साल 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading