बैंक में जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती हेतु भारतीय स्टेट बैंक लिपिक परीक्षा 2019 आज शुरू हो गई। परीक्षा 22 एवं 23 जून, 2019 को चार अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जानी है।
संख्यात्मक क्षमता सबसे कठिन अनुभाग था, जिसके बाद रीजनिंग और अंग्रेजी सबसे सरल थे। परीक्षा में 100 प्रश्न शामिल थे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था और 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन था। अनुभाग अंग्रेजी, संख्यात्मक क्षमता उसके बाद रीजनिंग के क्रम में श्रेणीबद्ध थे।

योग्यता अनुभाग सबसे कठिन था और इसमें सरलीकरण के 11 प्रश्नों के साथ-साथ अन्य विषयों अर्थात् संख्या श्रृंखला, डेटा व्याख्या एवं द्विघात समीकरण से कुछ प्रश्न शामिल थे। इसमें विविध विषयों अर्थात् सरल एवं चक्रवृद्धि ब्याज,नाव एवं धारा, गति, समय एवं दूरी से भी प्रश्न शामिल थे।
