मुजफ्फरपुर में चमकी बु’खार से सैंकड़ों बच्चों की मृ’त्यु एवं लू लगने से सैंकड़ों लोगों की मृ’त्यु की घ’टना के वि’रोध में आज राजद छात्र इकाई राजधानी की सड़क पर उतर आये.

राज्य सरकार द्वारा चमकी बु’खार से पी’ड़ित बच्चों एवं लू से पी’ड़ित व्यक्तियों को समय रहते हुए समुचित व्यवस्था नहीं होने के वि’रोध में छात्र राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेष अध्यक्ष सृजन स्वराज के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने राजभवन मार्च किया.

जहाँ आयकर गोलम्बर के पास पुलिस ने सु’रक्षा कारणों से मार्च को आगे जाने से रोक दिया। जिसके बाद पुलिस के साथ छात्र राजद के शिष्टमंडल राजभवन गया । जहाँ उन्होंने बिहार के राज्यपाल से मिलकर अपनी मां’ग को लेकर ज्ञापन सौंपा.
