भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत पर इन सितारों ने दी बधाई, बोले- देश को आप पर गर्व है

भारत ने रविवार को फाइनल में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने हिरोशिमा हॉकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन पर शानदार जीत हासिल की।

इस खास मौके पर न सिर्फ फैंस बल्कि भारतीय महिला हॉकी टीम को बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। सबसे पहले बधाई देने वालों में थे अनुपम खेर।

add

उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- हिरोशिमा में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ श्रृंखला का फाइनल जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को जय हो और बधाई। देश को आप पर गर्व है।

फैंस भी भारतीय महिला हॉकी टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई दे रहे हैं।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.