BJP प्रवक्ता ने बताया PM मोदी को भगवान विष्णु का 11वां अवतार

पीएम मोदी (फाइल फोटो)मुंबई: भारतीय जनता पार्टी में एक ऐसे नेता हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भगवान विष्णु का ‘ग्यारहवां अवतार’ नजर आता है. दरअसल, महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता अवधूत वाघ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार बताया. जिसका विपक्ष ने जमकर मजाक उड़ाया और कांग्रेस ने इस बयान को देवताओं का अपमान करार दिया. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ ने ट्वीट किया, ‘सम्मानीय प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार हैं.’ एक मराठी चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘देश का सौभाग्य है कि हमें मोदी में भगवान जैसा नेता मिला है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading