शपथ लेने के बाद नुसरत जहां ने स्पीकर ओम बिड़ला के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, यूजर ने कहा, ‘वाह क्या संस्कार है’

अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां हाल ही में शादी करके चर्चा में आ गईं । शादी के बाद वो भारत लौटीं और मंगलवार को उन्होंने सांसद पद की शपथ ली । 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से मैदान में उतरीं थीं । नुसरत ने बांग्ला भाषा में शपथ ली । उन्होंने शपथ के अंत में जय हिंद, वंदे मातरम और जय बांग्ला कहा।

इसके बाद वो बीजेपी सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के पास गईं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।  स्पीकर के पैर छूने पर सोशल मीडिया यूजर्स नुसरत की बहुत तारीफ कर रहे हैं ।

add 2

नुसरत का पैर छूते हुए वीडियो वायरल हो रहा है । इसे देख एक यूजर ने कहा, ‘वाह क्या संस्कार हैं ।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ये आज का सबसे खूबसरत वीडियो है ।’

एक यूजर कहते हैं, ‘नुसरत ने वंदे मातरम कहा और स्पीकर के पैर भी छुए । मेरी नजरों में नुसरत के लिए इज्जत बढ़ गई है ।’ कुछ ने नुसरत के लुक की भी तारीफ की ।

nusrat jahan

एक यूजर लिखते हैं, ‘लोकसभा में नुसरत अच्छे से ड्रेस अप होकर आई हैं । सिंदूर में वो बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।’

एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे नुसरत का ये अंदाज पसंद आया । एक मुस्लिम होने के नाते मैं उनका सपोर्ट करता हूं कि वो भारत के कल्चर को आगे बढ़ा रही हैं । हिंदुस्तान जिंदाबाद ।’

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading