पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को पूरे देश में इमरजेंसी लगाई थी। वहीं इमरजेंसी के 44 साल पूरे होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों की तारीफ की है जिन्होंने इंदिरा गांधी के इस फैसले के खि’लाफ 44 साल पहले आवाज उठाई थी। इमरजेंसी से जुड़ा पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया।
वीडियो के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में इमरजेंसी की आलोचना भी की। उनके इस ट्वीट पर मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर ने पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘सर मेरे अंकल देव आनंद और विजय आनंद उन लोगों में से थे जिन्होंने इमरजेंसी का सबसे पहले वि’रोध किया था।

उन्होंने रैलियां कीं और इंदिरा गांधी को चुनौती भी दी कि वो उन्हें जेल भेजकर दिखाएं। उन्होंने अपना करियर और अपनी रोजी रोटी को ख’तरे में डालकर वो करने की जिद की जिसमें वह यकीन रखते थे। यह हौसले का एक ऐसा कदम था जिसने एक आज्ञा की अ’वहेलना की जिद की।’
शेखर कपूर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
