आज यानी 26 जून को Asus 6Z फोन की पहली सेल है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस फोन को ग्लोबली Asus ZenFone 6 के नाम से लॉन्च किया गया था। फोन Asus 6Z के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और फ्लिप कैमरा दिया गया है।
इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 6GB/8GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिंग स्टाइल में है यानी कैमरे को आगे और पीछे मूव कर सकते हैं इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा। कैमरे की एक और खासियत है कि आप लेंस को एक बटन के जरिए ऊपर और नीचे करके शॉट ले सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी जगह बदलने की जरूरत नहीं होगी।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 भी मिलेगा।
