हॉट तस्वीरों को लेकर नीना गुप्ता ने दिया बयान, कहा- मेरी हॉट फोटोज पर लोग आज भी कमेंट करते है

बॉलीवुड अदाकारा  नीना गुप्ता पिछले दिनों फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आई थीं । नीना इस फिल्म के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं । नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में नीना ने एक इंटरव्यू में अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर बयान दिया है।

add

उन्होंने कहा कि उनकी हॉट फोटोज पर लोग आज भी कमेंट करते हैं। इंटरव्यू में नीना से पूछा गया, क्या वो ये सब यंग एक्ट्रेस का रोल पाने के लिए करती हैं। इस पर नीना जोर से हंसी और बोलीं, ‘फैशनेबल कपड़ों की वजह से मुझे यंग रोल तो नहीं मिले लेकिन मैं शुक्रगुज़ार हूं कि भगवान ने मुझे इतना अच्छा शरीर दिया है। मैं फैशन को लेकर काफी कॉन्शियस हूं और एक्सपेरिमेंट करती रहती हूं ।

add

मेरी हॉट पिक्चर्स को बहुत कमेंट्स और लाइक्स मिलते हैं।’ ‘सोशल मीडिया पर जब लोग मेरी तारीफ करते हैं तो मैं उसे एन्जॉय करती हूं मुझे अच्छा लगता है। बहुत कम होता है जब मुझे निगेटिव कमेंट मिलें।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading