BMW S1000 RR भारत में लांच हो चुकी है और इस बाइक के पहले राइडर बने हिंदी सिनेमा के अभिनेता शाहिद कपूर।
आइये जानते है इस बार नई S1000 RR में क्या कुछ नया और खास है।

BMW S1000 RR के तीन वेरिएंट है।
BMW S1000 RR स्टैण्डर्ड: 18.50 लाख रुपये
BMW S1000 RR प्रो: 20.95 लाख रुपये
BMW S1000 RR प्रो एम स्पोर्ट: 22.95 लाख रुपये
बात इंजन की करें तो नई BMW S1000 RR में नय 998 cc इन-लाइन फोर सिलिंडर इंजन दिया है जोकि 204bhp की पावर और 83Nm का टॉर्क देता है।
नई BMW S1000 RR पहले अब हल्की और पावरफुल हो गई है। इसका वजन पहले के मुकाबले 10.6 kg कम हुआ है साथ ही इसके इंजन को भी 3 kg तक हल्का किया गया है। बाइक में 5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया है जिसमें कई तरह की इनफार्मेशन देखने को मिलती।
