Huawei Y9 में हुई 3,000 रुपये की कटौती

Huawei Y9 को अब 3,000 रुपये की कटौती के साथ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। हुवावे Y9 को भारत में 15,990 रुपये में इसी साल लॉन्च किया गया था।

Huawei Y9 (2019) में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित EMUI 8.2 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6.5 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में हाईसीलिकन किरिन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। गेमिंग के लिए फोन में जीपीयू टर्बो का सपोर्ट मिलेगा।

add

कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.0 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

रियर व फ्रंट दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और 4000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 52 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया है।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading