केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि वे वाहनों पर ईंधन के आधार पर होलाग्राम आधारित कलर कोड वाला स्टिकर लगाने का काम शुरू करें।

सुनवाई के दौरान जस्टिस मदन बी लोकूर, जस्टिस एस अब्दुल नजीर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच को मंत्रालय ने बताया था कि पेट्रोल गाड़ियों और सीएनजी वाहनों के लिए होलोग्राम आधारित हल्के नीले रंग का स्टिकर और डीजल वाहनों के लिए नारंगी रंग का होलोग्राम आधारित स्टिकर लगाने का सुझाव दिया था।
एडवाइजरी जारी कर कहा है कि यह क्रोमियम बेस्ड सेल्फ डेस्ट्रक्टिव टाइप होलोग्राम स्टिकर होगा और बैकग्राउंड का रंग नारंगी होगा और यह पेट्रोल और सीएनजी वाहनों के लिए हल्का नीला होगा।
