मुरादाबाद में जन्मे सबीह खान को एप्पल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स नियुक्त किया गया है। वह एप्पल की ग्लोबल सप्लाई चेन को लीड करेंगे। सबीह खान 1990 से एप्पल में प्रोडक्ट ऑपरेशन्स और सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

एप्पल प्रोडक्ट को विकसित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एप्पल ने कैलिफोर्निया में शुक्रवार को सबीह की नियुक्ति की घोषणा की है। वह एप्पल के चीफ ऑपरेटिंग आफिसर जैफ विलियम्स को रिपोर्ट करेंगे। दुनिया की शीर्ष आईटी कंपनियों में शुमार एप्पल के इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय हैं।

सबीह खान का जन्म 1966 में मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में मुरादाबाद की ब्रास एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के फाउंडर यार मोहम्मद खान के परिवार में हुआ था। उनके पिता सईद यू खान मूलत: रामपुर के रहने वाले थे।