अपने बेबाक बयान और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर ने फिर ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
स्वरा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- इसे कहते हैं बकैती with #paparazzi
इस वीडियो में स्वरा मीडिया से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर बात करती दिख रही हैं। एक सवाल के जवाब में वह कहती हैं- अभी कुछ सालों तक मेरी राजनीति में आने की कोई मंशा नहीं है। लेकिन लगता है आप मेरी दुकान(एक्टिंग) बंद कराना चाहते हैं।

इस वीडियो को शेयर करने के बाद यूजर्स ने स्वरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- तुम्हारी दुकान बॉलीवुड मे खुली ही कब थी कि बंद होगी।
एक ने लिखा- दुकान नही चल रही तो क्या हुआ बकैती तो खूब चल रही है।
एक ने लिखा- फिल्म तो तुमको मिलेगी नहीं अब और चुनाव तो तुम देख ही चुकी हो जिस पर हाथ रखी वो सब बुरी तरह से हार गए। फिल्मों के सहारे दो चार साल रोजी रोटी चल सकती है।
एक ने लिखा- बस बकैती करते रहो। फिल्में तो मिलने से रहीं तुमको।
