कंगना रनौत की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ का नाम बदल गया है। इस बात की जानकारी बालाजी टेलीफिल्म्स के आधिकारिक बयान में दी गई है। अब इस फिल्म का नाम ‘जजमेंटल है क्या’ हो गया है। इस फिल्म के नाम पर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने आ’पत्ति जताई थी। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म का नाम बदलने की बात मेकर्स को कही थी।

सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि फिल्म का नाम मानसिक रूप से बी’मार लोगों की भावनाओं को आ’हत कर रहा है। बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रवक्ता के अनुसार- ‘मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मामलों की संवेदनशीलता हमें पता है। हमारी भावनाएं किसी को भी आ’हत पहुंचाने की नहीं हैं। इसलिए मेकर्स ने फिल्म का नाम मेंटल है क्या से जजमेंटल है क्या कर दिया है।
सीबीएफसी ने मामूली बदलाव के बाद U/A सर्टिफिकेट दिया है। इस पर मेकर्स ने खुशी जाहिर की। अब यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।
