तमिल और बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म रॉकेटरी- द नंबी इफेक्ट की शूटिंग पूरी कर अपनी अगली फिल्म साइलेंस की शूटिंग अमेरिका में कर रहे हैं। वहीं, उनके बेटे वेदांत ने यहां नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में धमाल मचा दिया है।
वेदांत ने जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर अपने पिता का नाम रौशन कर दिया है।

वह कहते हैं, ‘मैं सिनेमा में बिना किसी गॉडफादर के आया और अच्छे निर्देशकों के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा। मैंने सिनेमा में जो कुछ भी हासिल किया, अपनी मेहनत और अपनी लगन से हासिल किया है। अपने बेटे वेदांत को भी मैंने यही शिक्षा दी कि नाम कमाना है तो पसीना बहाना सीखो।’
वेदांत के राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में चार मेडल जीतने की खबर माधवन को अमेरिका में ही मिली।
