सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री ने की आमिर खान की तारीफ, जानें क्या कहा

हिंदी सिनेमा के मिस्टर पेर्फेक्ट्निस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान समाज से जुड़े मुद्दे को लेकर हमेशा अपनी राय रखते आए हैं। इन दिनों देश के कोने-कोने से पानी की कमी की खबरें आ रही हैं। पानी की बढ़ती कमी की समस्या के चलते मोदी सरकार ने ‘जल शक्ति अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान की ना केवल आम बल्कि खास लोगों ने भी प्रशंसा की।पीएम मोदी के इस अभियान की आमिर खान ने तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया। आमिर खान ने ट्वीट किया- ‘पानी को मौलिक और प्राथमिक मुद्दा बनाने के लिए आपके द्वारा की गई पहल एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। हमारा पूरा सर्मथन आपके साथ है।

add 2

आमिर खान के इस पोस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना करते हुए कमेंट किया।’ पीएम मोदी ने लिखा- ‘पानी को बचाना और लोगों को इसके लिए जागरूक करना आमिर खान के यह बिंदु एक दम सही हैं।’

पीएम मोदी ने 30 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश में बढ़ते जल संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हम वर्षा का केवल आठ फीसदी पानी ही संचित कर पाते हैं। अगर जल संग्रह की क्षमता बढ़ा ली जाए तो इससे जल संकट से निबटा जा सकता है।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading