हुवावे ने भारत में लॉन्च किया नया टैबलेट Huawei MediaPad T5

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने भारत में अपना नया टैबलेट Huawei MediaPad T5 लॉन्च किया है। हुवावे के इस टैबलेट में 10.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Huawei MediaPad T5 में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

हुवावे मीडियापैड टी5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,990 रुपये है।  इनकी बिक्री 10 जुलाई से होगी।

add 2

यह टैबलेट सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। हुवावे की इस टैबलेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी इसके साथ फ्री में फ्लिप कवर और 2,998 रुपये की कीमत वाले हुवावे ईयरफोन मिलेंगे।

इसका वजन 460 ग्राम है। इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.0 बेस्ड हुवावे EMUI 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading