कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी TikTok को लेकर लोकसभा में सवाल उठाया है और इसे देश की सुरक्षा के लिए ख’तरा करार दिया है। सोमवार को लोकसभा में शशि थरूर ने कहा कि TikTok एप के जरिए भारतीय लोगों का डाटा चीन में अवैध रूप से पहुंच रहा है। ऐसे में यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख’तरा है।

उन्होंने कहा, ‘ स्मार्टफोन, एप्स, सोशल मीडिया और इंटरनेट के दौर में भारतीय यूजर्स का डाटा आसानी से मिल रहा है, जिसका इस्तेमाल निजी स्वार्थ, मुनाफा कमाने और राजनीतिक नियंत्रण के लिए किया जा सकता है। हाल ही में अमेरिका में टिकटॉक पर डाटा एकत्र करने को लेकर 5.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 39 करोड़ रुपये का जु’र्माना लगया है।’

शशि थरूर ने कई रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि इस वीडियो टिकटॉक एप के जरिए चीनी सरकार के पास यूजर्स का डाटा पहुंच रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते हुए कहा कि वे इस संबंध में सरकार से अनुरोध करेंगे कि निजता के अधिकार के लिए सरकार कोई ठोस कानूनी ढांचा तैयार करे।