संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी भूवैज्ञानिक (जियोलॉजिस्ट) 2019 परीक्षा के अंतिम नतीजे जारी कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार UPSC द्वारा जारी भूवैज्ञानिक परिणाम में कुल 75 उम्मीदवारों का इस पद चयन किया गया है।
UPSC 2019 सहायक भूविज्ञानी की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 15 दिसंबर, 2018 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को साक्षात्कार बुलाया गया था। वहीं साक्षात्कार प्रक्रिया 5 जून से 10 जून, 2019 तक आयोजित की गई थी।

ऐसे करें डाउनलोड-
1 – संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2- अब UPSC 2019 असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
3- यूपीएससी भूवैज्ञानिक 2019 परिणाम पीडीएफ फाइल में खुलेगा।
4- अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
5- एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
