‘फैशनइस्टा’ क्वांटिको एक्टर प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन स्टेटमेंट के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। कहा जाता है कि प्रियंका जानती हैं ‘पावर ड्रेसिंग’ कैसे की जाती है। इंटरनेशनल फेम बन चुकी ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस पति निक जोनस संग Dior पेरिस फैशन वीक में व्यस्त हैं।
देसी गर्ल प्रियंका का पेरिस फैशन वीक का खास लुक देखते बनता है। पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा फैशन वीक में काफी व्यस्त हैं।प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तसवीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वो पति और मारिया ग्राजिया चियुरी के संग हैं।

मारिया ग्राजिया एक इटैलियन फैशन डिजाइनर हैं और Dior की पहली Creative Director हैं। इस मौके पर पर प्रियंका ने dior जैसे बड़े ब्रांड की काफी सोबर ड्रेस पहनी।

Dior’s के Autumn-Winter 2019-2020 Haute Couture कलेक्शन लॉन्च के दौरान keyhole फुल स्लीव्स लॉन्ग डिटेल गाउन पहना। गाउन का लुक और रंग दोनों ब्रांड की तरह ही काफी क्लासी है। आगे से डीप नेक ओपन डिजाइन गाउन पर dior की बेल्ट भी थी। इसके साथ प्रियंका ने स्ट्रैपी हील्स भी मैच की। टील ग्रीन गाउन के साथ न्यूड मेकअप और लिपस्टिक प्रियंका को क्लासी और प्रेसेंटेबल लुक दे रहा था

इन तस्वीरों पर जहां एक ओर प्रियंका के सच्चे फैंस ने उनकी तारीफ की वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने काफी भद्दे कमेंट्स किए और लिखा, ‘मां, बेटा और दादी मां साथ में’।
