श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोश गंगवार ने लोकसभा में कहा कि मार्च 2018 तक सरकारी विभाग में लगभग सात लाख पद खाली पड़े हैं। लगभग 2.6 लाख पद अकेले रेलवे में खाली हैं। मार्च 2019 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में खाली पड़े पदों की संख्या को लेकर संसद में कोई आकंड़ा नहीं दिया गया।

इसके लिए कोई कारण भी नहीं बताया गया। गंगवार ने कहा कि खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा रोजगार के अवसर पैदा करना और रोजगार में सुधार करने पर भी सरकार जोर दे रही है। उन्होंने यह बातें लोकसभा में कांग्रेस सांसद दीपक बैज और भाजपा सांसद दर्शना जरदोश के सवाल के जवाब में बताईं।
