MUZAFFARPUR : डीआईजी की कार्रवाई, अप’राध नियंत्रण में वि’फल अहियापुर थानाध्यक्ष नि’लंबित

MUZAFFARPUR : जिले का सर्वाधिक अपराधग्रस्त घोषित क्षेत्र अहियापुर थाना के थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण में वि‘फल पाते हुये आज गुरुवार को अंततः डीआईजी द्वारा उन्हें नि‘लंबित कर दिया गया. थाना क्षेत्र के चकमहम्मदपुर में बीती रात पिकअप चालक रोहित कुमार और गुरूवार सुबह सलेमपुर के पास मो. जलालुद्दीन की पत्नी अनवरी बेगम को अप’राधियों द्वारा घर में घुस कर गो’ली मा’रने की घटना से ना’राज डीआईजी ने संज्ञान लेते हुए कर्तव्यही’नता के आ’रोप में तत्काल प्रभाव से नि’लंबित कर दिया.

गौरतलब हो कि 7 जून को डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में अहियापुर थाना को घोर आ’पराधिक क्षेत्र घोषित करते हुये अ’पराध नि’यंत्रण की दिशा में लापरवाही बरतने को लेकर जमकर फट’कार लगाई थी. डीजीपी द्वारा अहियापुर थानाध्यक्ष की कार्यशैली से असं’तुष्ट होकर तिरहुत रेंज के डीआईजी रविन्द्र कुमार और एसएसपी मनोज कुमार को अहियापुर थानाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय जां’च के आदेश भी दिये थे.

डीजीपी के सख्त आदेश के बाद अहियापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह वरीय पुलिस अधिकारियों के र’डार पर थे और अप’राध नि’यंत्रण की दिशा में एक और मौका दिये जाने के बावजूद 13 जून को पूर्वी चम्पारण के फेनहारा निवासी बंधन बैंककर्मी के साथ लू’ट के दौरान ह’त्या की घटना के बाद अहियापुर थानाध्यक्ष की क्रा’ईम कंट्रोल के प्रति लाप’रवाही पूर्व में ही उजा’गर हो गई थी.

गत 15 जून को डीआईजी व एसएसपी के दिशा निर्देश के आलोक में सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था सं’धारण और अप’राध नि’यंत्रण की दिशा में बार-बार चेता’वनी देने के बावजूद थानाध्यक्ष द्वारा डीजीपी तक के आदेश की अवहे’लना पाई गई. क्षेत्र में बढ़ते अप’राध पर रोकथाम की दिशा में थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार’गर कदम नहीं उठाये गये थे. थाना क्षेत्र में लगातार लू’ट, फाय’रिंग और छि’नतई की घट’नाओं के बावजूद किसी प्रकार की विशेष ग’श्ती का गठन नहीं किया गया. और न ही संगमघाट, एसकेएमसीएच, बखरी रोड, अखाड़ाघाट रोड, बैरिया बस स्टैंड से दादर के बीच, झपहां फ्लाई ओवर जैसे सर्वाधिक अप‘राध घ‘टित स्थल के रुप में चिन्हित स्थलों के बावजूद किसी प्रकार की कोई ठोस एवं कारगर ग‘श्ती की व्यवस्था की गयी थी.

सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण और समीक्षा के उपरांत अहियापुर थानाध्यक्ष से निलं’बन के विरुद्ध स्प’ष्टीकरण तलब करते हुए जां’च प्रतिवेदन पुलिस उपमहानिरीक्षक रविंद्र कुमार समेत मुख्यालय को भी भेजी थी. जिस पर का’र्रवाई करते हुये डीआईजी रविन्द्र कुमार ने अहियापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलं’बित कर दिया.

सिटी एसपी के औचक निरी’क्षण और समीक्षा के उपरांत ही अहियापुर थानाध्यक्ष पर विभागीय का’र्रवाई की तल’वार लटक रही थी और सिटी एसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर थानाध्यक्ष पर गा’ज गि’रना तय माना जा रहा था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading