नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग स्मार्टफोन Asus ROG Phone 2 होगा 23 जुलाई को लॉन्च..

Asus ROG Phone 2

असूस ने अपने नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 2 लॉन्च के लिए मीडिया इनविटेशन भेजने शुरू कर दिए हैं. ROG Phone के अपग्रेड Asus ROG Phone 2 को चीन में 23 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है ROG Phone 2 में 120 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले होगा. Asus ROG Phone 2 की भिड़ं’त अन्य गेमिंग-केंद्रित स्मार्टफोन जैसे कि Nubia Red Magic 3 और Black Shark 2 से होगी.

चीनी ब्लॉगर्स ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर कई पोस्ट किए हैं जिसमें ROG Phone 2 के लॉन्च इनवाइट की तस्वीरों को साझा किया गया है. मीडिया इनवाइट से इस बात का पता चला है कि ROG Phone 2 को 23 जुलाई को चीनी मार्केट में उतारा जाएगा.

Asus ROG गेमिंग डिविज़न ने भी पिछले महीने कंफर्म किया था कि ROG Phone 2 को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा. लेकिन अभी तक कंपनी ने आगामी गेमिंग-केंद्रित स्मार्टफोन Asus ROG Phone 2 के बारे में यही नहीं बताया कि इसे अन्य मार्केट में कब तक लाया जाएगा.

ASUS ROG Phone 2 को हाल ही में US FCC, वाई-फाई एलायंस और चीन में 3सी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था. Asus ने रोग फोन 2 के लिए Tencent Games के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया था. इस साझेदारी का मकसद मोबाइल फोन गेमर्स के लिए नया कंटेंट डेवलप करना है. ROG Phone 2 के दो वेरिएंट उतारे जा सकते हैं जिनकी शुरुआती कीमत 4,399 चीनी युआन यानि लगभग 44,400 भारतीय रुपये के बराबर होगी.

लेकिन फिलहाल असुस ROG Phone 2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया गया है. Asus ने एक पोस्ट ज़ारी करके बताया था कि ROG Phone 2 में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होगा. Asus ROG Phone 2 के बारे में अधिक जानकारी तो लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी.

SOURCE: NDTV

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading