AIIMS PATNA में जॉब का सुनहरा मौका, भरे जाएंगे कैशियर के 13 पद, देखें कैसे करना है आवेदन…

Aiims में नौकरी का सुनहरा मौका

पटना अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 13 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मंगवाए हैं. इसके कैशियर के पद भरे जाएंगे. इन पदों पर सीधी भर्तियां होंगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2019 है. पद, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं.

कैशियर, पद : 13 (अनारक्षित : 09)
योग्यता
– मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉमर्स विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो.
– इसके साथ किसी सरकारी संस्थान में न्यूनतम दो वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए.
– कम्प्यूटर एप्लीकेशन की अच्छी जानकारी हो.

वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,400 रुपये.
आयु सीमा
– न्यूनतम 21 और अधिकतम 30 वर्ष.
– अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया
: योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
– लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलीजेंस और रिजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट और इंग्लिश भाषा, बेसिक कम्प्यूटर, फंडामेंटल कॉन्सेप्ट एंड बेसिक कॉन्सेप्ट ऑफ अकाउंट्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे.
– परीक्षा में दिए गए प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए .25 अंक काटा जाएगा.

आवेदन शुल्क

– सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1000 रुपये.
– एससी/एसटी/महिलाओं/दिव्यांग श्रेणी के लिए 200 रुपये.
– शुल्क का भुगतान ऑनलाइन एम्स पटना पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है.

ये है आवेदन का प्रक्रिया

– सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट (www.aiimspatna.org) पर लॉगइन करें.
– होमपेज पर दिए जॉब्स आइकन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर नया वेबपेज खुल जाएगा.
– यहां एडवर्टाइजमेंट के नीच हरे रंग के चेक एड बटन पर टैब करें। ऐसा करते ही एक और नया वेबपेज खुल जाएगा.
– क्रम संख्या 226 के आगे विज्ञापन नंबर 17667-Cashier/ 2019 और शीर्षक Recruitment to the post of Cashier in the Institute on DIRECT RECRUITMENT BASIS दिया गया है.
– अब शीर्षक के सामने डाउनलोड आइकन और अप्लाई लिंक दिया गया है. पहले डाउनलोड आइकन पर क्लिक करना होगा. क्लिक करते ही पद से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन खुलेगा.
– इसे ध्यान से पढ़ें और पद के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें. आवेदन करने के लिए पिछले वेबपेज पर आएं.
– अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें. खुलने वाले नए वेबपेज पर रजिस्टर हियर बटन पर क्लिक करें.
– ऐसा करने पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आपके कम्प्यूटर की स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे विज्ञापन में दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा भरें.
– इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
– सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें.

महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 अगस्त 2019

अधिक जानकारी यहां
फोन : 1800-267-4016
ई-मेल : ddarecruitment@aiimspatna.org, aiimspatnahelpdesk@gmail.com
वेबसाइट : http://www.aiimspatna.org

SOURCE : HINDUSTAN

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading