#Redmi Note 7 Pro और #Samsung Galaxy M40 में कौन-सा फोन है आपके लिए Best?

Redmi Note 7 Pro vs Samsung Galaxy M40

Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन 20,000 रुपये से कम में टॉप-रेटेड स्मार्टफोन में से एक है. इसमें पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और अच्छे कैमरे दिए गए हैं। Samsung ने भी इसी प्राइस सेगमेंट में अपने Galaxy M30 स्मार्टफोन को उतारा था, हमने आपकी सुविधा के लिए इन दोनों स्मार्टफोन की भी तुलना की थी। लेकिन सैमसंग ने अब कुछ समय अपने Samsung Galaxy M40 को भारतीय मार्केट में उतारा है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस है और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आता है। आप इनमें से किसको चुनना चाहेंगे? हमने आपकी सुविधा के लिए इन दोनों फोन की तुलना की है।

Redmi Note 7 Pro vs Samsung Galaxy M40 का डिज़ाइन

रेडमी नोट 7 प्रो (रिव्यू) और सैमसंग गैलेक्सी एम40 (रिव्यू) दोनों ही अलग-अलग डिज़ाइन के साथ आते हैं। Redmi Note 7 Pro में सामान्य ग्लास सैंडविच डिज़ाइन है। इसमें आगे और पीछे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे कुछ हद तक खरोंच के निशान पड़ने से बचाता है। रेडमी नोट 7 प्रो के मध्य में प्लास्टिक फ्रेम है। Redmi Note 7 Pro के दाहिनी ओर पावर और वॉल्यूम बटन जबकि बायीं ओर सिम ट्रे है। पावर बटन तक हाथ आसानी से पहुंच जाता है लेकिन वॉल्यूम बटन तक पहुंचने के लिए हाथ को थोड़ा स्ट्रैच करना पड़ता है।

रेडमी नोट 7 प्रो के निचले हिस्से में लाउडस्पीकर के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन के ऊपरी हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और आईआर एमिटर है। Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है, सेंसर तक हाथ आसानी से पहुंच जाता है।

Samsung Galaxy M40 मॉर्डन लगता है और इसमें होल-पंच डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी कैमरे को जगह मिली है। हमारे रिव्यू यूनिट में हमने पाया कि स्क्रीन के निचले किनारे पर और कैमरा होल के पास थोड़ा स्क्रीन थोड़ी डार्क लग रही थी जो लाइट बैकग्राउंड पर दिखाई दे रही थी। सैमसंग गैलेक्सी एम40 में घुमावदार किनारे हैं जिस वज़ह से फोन हाथ में आसानी से फिट हो जाता है।

फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का बना है, रिव्यू के दौरान फोन के पिछले हिस्से पर थोड़े निशान पड़ गए थे। दाहिनी ओर पावर और वॉल्यूम बटन है और हमने पाया कि वॉल्यूम बटन की प्लेसमेंट थोड़ी ऊपर की और थी। फोन के बायीं ओर हाइब्रिड डुअल-सिम ट्रे है तो वहीं फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ लाउडस्पीकर है।

फोन के ऊपरी हिस्से पर सेकेंडरी माइक्रोफोन है तो वहीं Galaxy M40 में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी नहीं दिया गया है। रिटेल बॉक्स में आपको टाइप-सी हेडसेट मिलेगा लेकिन टाइप-सी से 3.5 मिलीमीटर डोंगल नहीं है। ऐसे में आपको इसे मार्केट से खुद खरीदना होगा नहीं तो आप अपने मौजूदा हेडफोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

फोन के पीछे में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो थोड़ा उभरा हुआ है। सैमसंग Galaxy M40 में बैक पैनल पर कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, लेकिन यह हमारी पसंद के हिसाब से बहुत ऊंचा प्लेस किया गया था। दोनों स्मार्टफोन के डिस्प्ले के किनारों पर पतले बेजल हैं जबकि उनके निचले हिस्से पर बॉर्डर थोड़ा मोटा है।

Redmi Note 7 Pro में डिस्प्ले और प्लास्टिक फ्रेम के बीच ईयरपीस दिया गया है तो वहीं सैमसंग Galaxy M40 में ईयरपीस नहीं है, गैलेक्सी एम40 में वॉयस कॉल के लिए स्क्रीन साउंड तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। यह हैंडसेट में ऑडियो वाइब्रेशन प्रोड्यूस करता है। एक ओर जहां Redmi Note 7 Pro की बिल्ड क्वालिटी बेहतर है लेकिन हमें सैमसंग गैलेक्सी एम40 का मॉर्डन डिज़ाइन पसंद है।

Redmi Note 7 Pro vs Samsung Galaxy M40 के स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर

रेडमी नोट 7 प्रो और गैलेक्सी एम40 दोनों ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस हैं। Redmi Note 7 Pro के तीन वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और तीसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। जिनकी कीमत क्रमश: 13,999 रुपये, 16,999 रुपये और 15,999 रुपये है।

दूसरी तरफ, Samsung Galaxy M40 का केवल एक ही वेरिएंट हैं जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसकी कीमत 19,990 रुपये है। इसकी मतलब रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और गैलेक्सी एम40 के इस मॉडल की कीमत में 3,000 रुपये का अंतर है। हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट होने की वज़ह से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है।

Source: NDTV

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading