अब बाहर जाने की क्या ज़रूरत, घर पर ही बनाएं सबसे टेस्टी पिज़्ज़ा वो भी 30 मिनट के अंदर, जानें कैसे..

पिज़्ज़ा इटालियन फ़ूड है, लेकिन ये आज दुनिया के हर हिस्से में खाया व पसंद किया जाता है, जिससे हमारा भारत देश भी अछु’ता नहीं है. हमारे देश में पिज़्ज़ा का नाम सुनते ही लोगों के मुहं में पानी आ जाता है, खासकर बच्चे इसे बहुत पसंद करते है. वैसे तो पिज़्ज़ा बाज़ार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसके लिए हमें अपनी जेब अच्छी खासी ढीली करनी पड़ती है. बाजार में कम पैसे में भी पिज़्ज़ा मिल जाता है, लेकिन उसमें अच्छी गुण’वत्ता का फ़ूड नहीं मिलता है, और पैसों के लिए अपनी सेहत से खिलवाड़ बिल्कुल भी सही नहीं है. पिज़्ज़ा जंक फ़ूड होता है, जिसे रोज रोज नहीं खाया जा सकता, इसमें मैदे व चीज का अधिक प्रयोग होता है, जिससे ये खाने में हैवी भी होता है. बाज़ार में खर्च करने से अच्छा है, हम इसे घर पर बनाकर खाएं व खिलाएं. घर में पिज़्ज़ा बनाना बहुत आसन होता है व बहुत स्वादिष्ट भी होता है.

ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने का तरीका – ब्रेड पिज़्ज़ा बहुत आसान और झ’टपट बनने वाली रेसिपी है, नार्मल पिज़्ज़ा से ज्यादा जल्दी बनती है व स्वास्थ को नुकसान भी नहीं होता है.

मात्रा 4 लोगों के लिए

तैयारी का समय – 15 min

नीचे दी गई सामग्री इ’कठ्ठा कर ले.

सामग्री का नाम मात्रा
ब्रेड – 10 pc
सूजी- 1 कटोरी
दूध -1 कप
शिमला मिर्च- ½ कप बारीक़ कटी
प्याज -½ कप बारीक़ कटी
हरी मिर्च – 1 tsp बारीक़ कटी
स्वीट कॉर्न – 2 tbsp उबले हुए
टमाटर- 2 tbsp बारीक़ कटे
पत्ता गोभी – ½ कप बारीक़ कटी
काली मिर्च – 2 tsp
नमक स्वादानुसार
घी – 2 tsp
मोजरेला चीज – 1 कप किसा हुआ
टमाटर सॉस – 2 tbsp

एक बाउल में सूजी व दूध मिलाकर रख दें, सूजी अच्छी तरह भीग जाये उतना दूध डालें. इसे 15 min के लिए रख दें.
अब इसमें बारीक़ शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, पत्ता गोभी, हरी मिर्ची,स्वीट कॉर्न, नमक, काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब 3-4 ब्रेड (आप यहाँ ब्राउन ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते है) की किनारी निकाल कर उसके उपर इस मिश्रण को फैलाएं, उपर से चीज डालें.

माइक्रोवेव को ओवन मोड में 5 min pre हीट करें,अब माइक्रोवेव के तवे में ही घी फैलाएं उस पर ये ब्रेड रखे, अब इसे 10 min के लिए माइक्रोवेव करें.
अब निकाल कर त्रिकोण शेप में काटें और सॉस के साथ गर्म सर्व करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading