ये शख्स है सारा के मुस्कान की वजह, शेयर की तस्वीर

Sara Ali Khan,Ibrahim Ali Khan

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ के जरिये बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अदाकारा और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर  अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

add

सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ये भाई-बहन हंसते हुए एक-दूसरे को देख रहे हैं। सारा ने ये तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘मैं मुस्कुराती हूं क्योंकि तुम मेरे भाई हो, मैं हंसती हूं क्योंकि इसके लिए तुम कुछ नहीं कर सकते।’ सारा अली खान के फैंस भाई-बहन की इस प्यारी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए तस्वीर की तारीफ भी कर रहे हैं।

Sara Ali Khan, Ibrahim

अक्सर अपने भाई के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने वाली सारा ने हिंदुस्तान को दिए अपने एक इंटरव्यू में इब्राहिम के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनका भाई भी अपने पिता की तरह एक एक्टर बनना चाहता है।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.