केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में 7622 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट आज 8 जुलाई 2019 को जारी होगा। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर पर कहा था- केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षाओं के शेष परिणाम 8 जुलाई 2019 को घोषित किये जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें
1. केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
2. दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब विषयवार परिणाम वाली लिंक पर क्लिक करें।
4. फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, उसे डाउनलोड करें।
6. एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

डिप्टी कमिश्नर – 4 पद
वाइस प्रिंसिपल – 3 पद
टीजीटी – 3473 पद
पीआरटी – 3000 पद
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 31 पद
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट – 269 पद
स्टेनो (ग्रेड II) – 38 पद
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट – 684 पद
KVS ने 2018 में इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। कुछ की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।