
PATNA (ARUN KUMAR) : बिना वर्दी या आधी-अधूरी अधूरी वर्दी के मुख्यालय पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनु’शासनिक कार्र’वाई सुनिश्चित की जायेगी. उक्त आदेश बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेन्द्र कुमार ने जारी करते हुये कहा है कि ऐसे पुलिसकर्मियों पर अब विभागीय का’र्रवाई की जायेगी.

पुलिस मुख्यालय इसे लेकर प्रदेश के सभी एसएसपी, एसपी (रेल सहित) और बिहार सैन्य पुलिस के सभी समादेष्टा को पत्र जारी कर कहा है कि प्राय: ऐसा देखा जा रहा है कि क्षेत्रीय कार्यालय से डाक वितरण या अन्य कार्य को लेकर पुलिस मुख्यालय में आने वाले अधिकांशत: पुलिसकर्मी बिना वर्दी या आधी अधूरी वर्दी के ही पहुंच जाते है. इससे अनु’शासन पर कु’प्रभाव पड़ता है.

इस सम्बन्ध में सोमवार देर शाम पुलिस मुख्यालय के एडीजी ने आदेश जारी करते हुये पत्र में आदेशित करते हुये है कहा है कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देशित करें कि विभागीय कार्य से मुख्यालय आने से पहले पूरी वर्दी धारण कर ही आयें. बिना वर्दी या अधूरी वर्दी में पाय़े जाने पर मुख्यालय स्तर से अनुशासत्मक कार्र’वाई की जायेगी, अत: इस आदेश का दृढ़तापूर्वक पालन किया जाये.


