अच्छी खबर: पटना से नई दिल्ली के ट्रेनों में अब एंबुलेंस सेवा भी, और भी है कई खासियत

बिहार के मरी’जों के लिए एयर एंबुलेंस की तरह अब ट्रेन एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है। अभी पटना से नई दिल्ली के बीच यह सुविधा शुरू की गई है। ट्रेन एंबुलेंस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस होती है। जो मरीज ट्रेन एंबुलेंस से दिल्ली जाएंगे, उन्हें दिल्ली जंक्शन से अ’स्पताल तक पहुंचाने की सुविधा भी एजेंसी मु’हैया करायेगी।

पटना से यह सुविधा एयर एंबुलेंस सेवा देने वाली लाइफ लाइन एयर एंड ट्रेन एंबुलेंस एजेंसी ने शुरू की है। सीट और सपोर्ट सिस्टम लगाने के लिए रेलवे की मदद ली जाती है. एजेंसी के निदेशक शिवेक कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के एसी-2 कोच की चार सीटों का इस्तेमाल ट्रेन एंबुलेंस के रूप में किया जाता है। इसमें एक डॉक्टर, एक नर्सिं’ग स्टाफ, म’रीज और उसके परिजन रहते हैं।

राजधानी एक्सप्रेस में बर्थ नहीं मिल पाने की स्थिति में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में यह सुविधा दी जाती है। पटना से ट्रेन एंबुलेंस की शुरुआत हा’ल ही में हुई है। अभी तक 100 से अधिक मरीजों को नई दिल्ली के अ’स्पतालों में पहुंचाया जा चुका है।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.