क्या आप बढ़ते भारत का दूसरा पक्ष जानते हैं? आज भी देश के 36 फीसदी से ज्यादा स्कूलों में बिजली का कनेक्शन तक नहीं पहुंचा है। यह जानकारी खुद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है।
सोमवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में निशंक ने बताया कि एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (UDISE) 2017-18 के अनुसार, देश के 63.14 फीसदी स्कूलों में बिजली का कनेक्शन है।
उन्होंने आगे बताया कि स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने वर्ष 2018-19 से स्कूल शिक्षा के लिए एकीकृत योजना – समग्र शिक्षा की शुरुआत की है। इसमें सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और अध्यपक शिक्षा की तीन पूर्ववर्ती केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं को शामिल किया गया है।

किस राज्य में कितने स्कूलों में है बिजली कनेक्शन
आंध्र प्रदेश – 92.8 फीसदी
अरुणाचल प्रदेश – 37.5 फीसदी
असम – 24.28 फीसदी
बिहार – 45.82 फीसदी
चंडीगढ़ – 100 फीसदी
छत्तीसगढ़ – 70.38 फीसदी
दादर नगर हवेली – 100 फीसदी
दमन दीव – 98.6 फीसदी
दिल्ली – 99.93 फीसदी
गोवा – 99.54 फीसदी
गुजरात – 99.91 फीसदी
हरियाणा – 97.52 फीसदी
हिमाचल प्रदेश – 92.09 फीसदी
जम्मू कश्मीर – 36.63 फीसदी
झारखंड – 47.46 फीसदी
कर्नाटक – 93.42 फीसदी
केरल – 96.91 फीसदी
लक्षद्वीप – 100 फीसदी
मध्य प्रदेश – 32.58 फीसदी
महाराष्ट्र – 85.83 फीसदी
मणिपुर – 42.08 फीसदी
मेघालय – 26.34 फीसदी
मिजोरम – 69.66 फीसदी
नागालैंड – 55.34 फीसदी
ओडिशा – 36.5 फीसदी
पुड्डुचेरी – 99.86 फीसदी
पंजाब – 99.55 फीसदी
राजस्थान – 64.02 फीसदी
सिक्किम – 87.08 फीसदी
तमिलनाडु – 99.55 फीसदी
तेलंगाना – 89.89 फीसदी
त्रिपुरा – 31.11 फीसदी
उत्तर प्रदेश – 44.76 फीसदी
उत्तराखंड – 75.28 फीसदी
पश्चिम बंगाल – 85.59 फीसदी
