एयर इंडिया के विमानों में ले जा सकेंगे ‘जमजम का पानी, हटा प्रतिबंध

चार जुलाई को एयर इंडिया के जेद्दाह ऑफिस द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, जेद्दाह से आने वाली फ्लाइट्स (AI966 और AI964) में यात्रियों द्वारा जमजम का पानी लेकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध 15 सितंबर तक लगना था। लेकिन अब इसे हटा दिया गया है।

add

‘जमजम कुआं’ सऊदी अरब के मक्का में स्थित है और कई हज यात्री अपने परिवार और मित्रों के लिये इस कुएं का पवित्र पानी लेकर आते हैं।

एअर इंडिया ने मंगलवार को ट्वीट किया कि, ‘आबे जमजम से भरे कनस्तरों को विमान संख्या एआई 966 और एआई 964 में नहीं ले जाने से संबंधित निर्देशों के संबंध में हम लोग यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यात्री अब अपने स्वीकृत सामान के साथ जमजम कनस्तरों को भी साथ ले जा सकते हैं।’

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading